बुरांश फाउंडेशन का “कारवां किताबों का” अभियान, बाबा साहेब की जयंती पर साहित्य से जोड़ने की अनूठी पहल।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बुरांश सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन भिकियासैंण द्वारा अपने नवाचारी एवं रचनात्मक प्रयासों के क्रम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती से कारवां किताबों का अभियान के तहत आम जनमानस को साहित्य से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं पुस्तकालयों को पुस्तकें वितरित कर साहित्य से भावों को जोड़ने की अनुठी पहल की जा रही है, जिस क्रम में बुरांश संस्था द्वारा अब तक पहल संस्था देघाट, पारस पुस्तकालय भिकियासैंण, अधिवक्ता संघ भिकियासैंण, सावित्रीबाई फूले सायं कालीन विद्यालय रामनगर में बाल साहित्य प्रतियोगी परीक्षाओं, समकालीन साहित्य तथा ज्ञान विज्ञान से संबंधित उत्कृष्ट पुस्तकें भेंट की गई है।

कार्यक्रम संयोजक हेमन्त कुमार ने बताया कि यह अभिनव प्रयोग साहित्य की गरिमा एवं महत्व को ध्यान में रखकर संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य साहित्यिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना है। यह अभियान आगे भी गतिमान रहेगा। बुरांश सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रम की पारस पुस्तकालय के संयोजक कुबेर सिंह कड़ाकोटी, रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा संचालित सावित्रीबाई फूले सायं कालीन विद्यालय के संयोजक नवेंदु मठपाल, पहल संस्था के संस्थाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, एडवोकेट भोलेशंकर, एडवोकेट राकेश बिष्ट, राजेन्द्र घुघत्याल, अजय कुमार, मनोज कुमार आदि ने इस संस्था की सराहना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *