सिरौता नदी में डूबने से करन और योगेश की मौत, परीक्षा में द्वितीय श्रेणी से हुए थे उत्तीर्ण।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। काश, करन और योगेश परीक्षा परिणाम देख पाते, तो चेहरे पर मुस्कान होती, सिरौता नदी में डूबे करन और योगेश द्वितीय श्रेणी में सफल हुए थे। ताड़ीखेत ब्लॉक के घिगारी गाँव के दो युवक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे वाले दिन जब बाकी छात्र अपने नंबर देखकर उत्साहित थे, घिघारी गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ था। स्कूलों में जहां एक ओर परीक्षा परिणाम की खुशी थी, वहीं इस गाँव के दो घरों में मातम पसरा था। करन और योगेश के घरों में वह सुबह कुछ और ही लेकर आई थी, वह परीक्षा फल जिस पर उनके सपनों की मेहनत दर्ज थी, लेकिन उसे पढ़ने वाली आँखे अब इस दुनिया में नहीं थी।

बताते चलें कि, अल्मोड़ा के ताड़ीखेत विकासखंड के नौगाँव क्षेत्र में घिंघारी गाँव के दो किशोर करन बोहरा और योगेश बोहरा कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गए। दोनों छात्र राजकीय इंटर कॉलेज कुनलाखेत में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी थे और शनिवार को उनका बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला था लेकिन इसके एक दिन पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। करन और योगेश दोपहर के समय नदी में नहाने उतरे थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और नदी की तेज धारा में बहते हुए भंवर में फंस गए।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *