थानाध्यक्ष देघाट ने होमगार्ड जवानों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

भिकियासैंण। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत द्वारा थाने पर नियुक्त होमगार्ड के सभी जवानों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान जनता से शालीनता पूर्वक व्यवहार करेंगे, किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना थाने पर देंगे तथा कर्तव्यों का निर्वहन मेहनत और लगन के साथ करेंगे, ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *