राजकीय बाल गृह किशोरी बख अल्मोड़ा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बालिकाओं ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में किया बेहतर प्रदर्शन।

अल्मोड़ा। जिला परिवीक्षा अधिकारी कल्पना मनराल ने बताया कि इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में बालिका गृह की ममता बिष्ट ने 81.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ममता भट्ट 83 प्रतिशत अंकों के साथ अपने विद्यालय की हाईस्कूल में टॉपर रही तथा 82.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरी टॉपर कविता मिश्रा रही। उन्होंने बताया कि ये बालिकाएं आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की छात्राएं है। उनकी इस सफलता पर उन्होंने बालिकाओं के साथ मिठाई बांटकर खुशियां मनाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बताया कि इंटरमीडिएट की ही बबिता भट्ट 77.8%, मीनू 74.6%, अक्षिता 74.4%, सरिता 72%, रीना 72%, तुलसी 71%, कविता आर्य 69.2% तथा हंसी ने 59% अंक प्राप्त किए। वहीं हाई स्कूल की परीक्षा में ममता भट्ट 83%, कविता मिश्रा 82.8%, आशा 71%, संजना आर्य 65%, लक्ष्मी प्रजापति 64%, रश्मि चौहान 63.6%, मीनाक्षी कश्यप 54% तथा करीना बोरा 52.6% अंकों के साथ पास हुई। इस दौरान अधिक्षिका मंजू उपाध्याय, अभिलाषा तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *