डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, उत्तराखंड राज्य शाखा के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आज मंगलवार को सुबह प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, उत्तराखंड शाखा के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना एवं रेडक्रॉस प्रशिक्षकों द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

उक्त प्रशिक्षण में 6 महाविद्यालयों से आए हुए रेडक्रॉस प्रभारी एवं सह प्रभारी द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें एसएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे से रसायन विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुलदीप सिंह व अर्थशास्त्र की सहायक प्राध्यापिका डॉ. आरती अरोड़ा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला से गणित के सहायक प्राध्यापक डॉ. उदय शर्मा व राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका, राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट से संस्कृत के सहायक प्राध्यापक डॉ. अंकित मनोरी, राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया से हिंदी के सहायक प्राध्यापिका डॉ. ऐपिन चौहान व हिंदी की सहायक प्राध्यापक डॉ. शीला, राजकीय महाविद्यालय मासी से अर्थशास्त्र की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अनुराधा एवं राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान से कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार ने प्रतिभाग किया।

उक्त प्रशिक्षण में इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी रेडक्रॉस उत्तराखंड डॉक्टर हरीश शर्मा एवं मुंशी चौमवाल, डीएमएल, रेडक्रॉस उत्तराखंड के द्वारा रेडक्रॉस के इतिहास, उद्भभव, विकास, उद्देश्य, सिद्धांत, प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे सीपीआर, रिवाइविंग पोज, लुक लिशन एंड फील तकनीक के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर प्रदर्शन के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में महाविद्यालय की रेडकॉस प्रभारी डॉ. इला बिष्ट एवं रेडक्रॉस सह प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार द्वारा संचालित किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *