उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का भाजपा सरकार पर जोरदार हमला।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सरकार का रिमोट कंट्रोल माफियाओं के हाथों में चल रहा है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की केंद्रीय पदाधिकारियों की संपन्न बैठक प्रदेश की राजनीतिक हालत पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार का रिमोट कंट्रोल खनन एवं शराब माफिया के हाथों में है। मुख्यमंत्री की सार्वजनिक घोषणाओं के बावजूद खनन एवं आबकारी विभाग उनकी घोषणाओं पर अमल नहीं कर रहा है, जिसके कारण धामी सरकार जनता का विश्वास पूरी तरह से खो चुकी है।
रानीखेत रोड स्थित घनश्याम करगेती सेवा आश्रम (मयूर होटल) में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी की अध्यक्षता एवं प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी के संचालन में संपन्न बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता नवीनीकरण, सदस्यता अभियान चलने का निर्णय लिया गया तथा सभी से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि धामी सरकार का रिमोट कंट्रोल शराब खनन माफिया के हाथों में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सार्वजानिक घोषणा नवसृजित शराब की दुकानों को बंद करने की घोषणा के बावजूद दुकानों को बंद नहीं किया गया है।
बैठक में सभी पदाधिकारीयों का कहना था कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान सहित आम जनता, नशा, शराब, अवैध खनन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, समान नागरिक संहिता, जंगली जानवरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए आंदोलन का समर्थन करती है लेकिन शासन-प्रशासन लोगों की बातों को नहीं सुन रहे है, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने लोगों से प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि सभी लोग एकजुट होकर “भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ” अभियान में शामिल हों, यही एक मात्र समाधान है।
केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष योधराज त्यागी, कुलदीप मधवाल, प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, केंद्रीय महासचिव नरेश चंद्र नौडियाल, दिनेश उपाध्याय, सचिव अमीनुरहमान, जगदीश ममगाई, कौस्तुवनंद भट्ट, भावना पांडे, भारती पांडे, सतवीर, लालमणि, आसिफ, सुनील पर्नवाल, शिवेंद्र आदि मौजूद थे।



