राज्य स्वच्छ गंगा मिशन पर उत्तराखंड से मॉनिटरिंग करने की हुई बात।

अल्मोड़ा। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे, उत्तराखंड से मॉनिटरिंग विशेषज्ञ/नोडल अधिकारी रोहित जयाड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में कुल 18 एसटीपी प्लांट (1 एमएलडी क्षमता से ऊपर) में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित किए जा रहे है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी एसटीपी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित लगाए जाने के निर्देश प्राप्त है।

उक्त निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी नए एसटीपी परियोजनाओं में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम को अधिष्ठापित करना अनिवार्य कर दिया है तथा पुराने एसटीपी में भी ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम लगाने की आवश्यकता जताई है। वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में कुल संचलितक 70 एसटीपी में से कुल 22 एसटीपी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में 1 एमएलडी क्षमता से अधिक कुल 18 एसटीपी चिन्हित किए है, जिनमें ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित किया जाना प्रस्तावित है, जिसके अंतर्गत केंद्र, राज्य एवं अन्य सरकारी एजेंसियों की विभिन्न योजनाओं के तहत स्थापित एसटीपी को शामिल किया गया है।

इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा में अधिष्ठापित 2 एमएलडी, एसटीपी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है, जिसके अनुपालन में आज एसटीपी में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त स्थलीय निरीक्षण में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे, उत्तराखंड से मॉनिटरिंग विशेषज्ञ/नोडल अधिकारी, रोहित जयाड़ा, गीता भाकुनी, सहायक अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान, अर्जुन सिंह नेगी, उत्तराखंड जल संस्थान, अल्मोड़ा मौजूद रहे।

उक्त स्थलीय निरीक्षण के दौरान रोहित जयाड़ा द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत एसटीपी पर लगाए जाने वाले रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के सम्बन्ध में जानकारी, प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटशन एवं मॉनिटरिंग सम्बंधित सूचना कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड जल संस्थान के प्रतिनिधियों को दी गई। रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाने के पश्चात उक्त एसटीपी के कार्यप्रदर्शन की समीक्षा राज्य एवं केन्द्र स्तर पर की जा सकेगी। उक्त निरीक्षण में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु नामित फर्म M/s Aaxis Nano Technologies Pvt Ltd के प्रतिनिधि मयंक कुमार भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *