डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के क्रीड़ा विभाग के तत्वावधान में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बी. आर. भारती व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात खेल प्रतियोगिता शुरु की गई।
प्रथम दिवस की खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं मे गोला प्रक्षेपण, चक्का फेंक, भाला फेंक, ऊंची कूद एवं लंबी कूद का आयोजन किया गया।गोला प्रक्षेपण छात्र वर्ग में प्रथम स्थान नितिन बिष्ट एवं द्वितीय स्थान करन सिंह डंगवाल ने प्राप्त किया। गोला प्रक्षेपण छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः हर्षिता, मीना एवं कंचन रहे। चक्का फेंक छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर नवीन घुघत्याल, द्वितीय स्थान पर कार्तिक कुमार व तृतीय स्थान पर नितिन बिष्ट रहे। चक्का फेंक छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर मीना व तृतीय स्थान पर गीता रही। भाला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम स्थान विपिन बिष्ट, द्वितीय स्थान संजय गिरी गोस्वामी व तृतीय स्थान नवीन घुघत्याल ने प्राप्त किया। भाला फेंक छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान सिमरन गोस्वामी व द्वितीय स्थान मोनिका ने प्राप्त किया। ऊंची कूद छात्र वर्ग में प्रथम स्थान विपिन बिष्ट, द्वितीय स्थान नितिन बिष्ट ने एवं तृतीय स्थान मनीष रावत ने प्राप्त किया। ऊंची कूद छात्रा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः ज्योति, हर्षिता एवं कंचन रहे। लंबी कूद छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर मनीष रावत, द्वितीय स्थान पर नितिन एवं तृतीय स्थान पर दीपक रावत रहे। लंबी कूद छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर हर्षिता एवं तृतीय स्थान पर कंचन रही।
निर्णायक मंडल की भूमिका में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण के क्रीड़ा प्रभारी जाहिद हुसैन, राजकीय इंटर कॉलेज विनायक के क्रीड़ा प्रभारी अफजाल हुसैन व राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के प्राध्यापक रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुभाष चंद्र ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सचिव क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दयाकृष्ण रहे। कार्यक्रम में एएसआई सुरेश चंद्र मिश्रा, श्री मनराल, भिकियासैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण से स्वास्थ्य विभाग की टीम, क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. दीपा लोहनी सहित डॉ. विश्वनाथ पांडे, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. परितोष उप्रेती, वीरेंद्र राम, शेर सिंह, महेश चंद्र, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, श्याम सुंदर, पूरन जलाल, सतीश कुमार व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



