डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में ऑनलाइन जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम पर ऑनलाइन माध्यम से एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अजय कुमार उपाध्याय ने अपने व्याख्यान में वित्तीय समस्याओं के बारे में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विश्वनाथ पांडे ने किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव कुमार, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. दयाकृष्ण डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. परितोष उप्रेती के साथ ही प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, राम सिंह, शेर सिंह, महेश चंद्र, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, श्याम सुंदर, पूरन जलाल, सतीश कुमार व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *