डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की वार्षिक पत्रिका तितिक्षा के प्रवेशांक का हुआ विमोचन।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में वार्षिक पत्रिका तितिक्षा के प्रवेशांक का विमोचन विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा किया गया। पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी रचनाएं लिखते रहने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने छात्र-छात्राओं द्वारा रचित रचनाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उन्हें लेखन की बारीकियों के विषय में अवगत कराया। पत्रिका के संपादक डॉ. कौशल अग्रवाल ने कुलगीत को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की सराहना की एवं लेखन के इस क्रम को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उमेश नैलवाल, दिनेश घुघत्याल, बालम नाथ, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन नाथ व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *