रामगंगा मेरा सम्मान व गैरसैंण मेरा स्वाभिमान यात्रा पहुंची भिकियासैंण।

भिकियासैंण। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत “रामगंगा मेरा सम्मान व गैरसैंण मेरा स्वाभिमान” यात्रा पर भिकियासैंण पहुंचे। भिकियासैंण में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने इसी ब्लॉक से राजनीति शुरु की थी और आज मैं यहां पर रामगंगा का सम्मान करने आया हूँ। अपने कार्यकाल में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा करने की बात कही थी, लेकिन भाजपा ने उस को लागू नहीं किया।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, नगर पालिका रामनगर चेयरमैन हाजी अकरम, हीरा रावत, भगवती रिखाड़ी, गंगा पंचोली, महिपाल बिष्ट, ललित करगेती, राजेन्द्र सिंह रावत, चन्दन किरौला, कैलाश पन्त, जय प्रकाश नेगी, नन्दन घुघत्याल, नारायण सिंह आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल।

भिकियासैंण। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की आयोजित जनसभा के दौरान कई लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, जिसमें भिकियासैंण नगर पंचायत अध्यक्षा के पति देवगिरी आदि ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मालूम हो, नगर पंचायत भिकियासैंण अध्यक्ष की सीट पहली बार भाजपा की सदस्यता लेकर पाई थी, अब वर्तमान के हुए चुनाव में हारने के बाद पुन: कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *