भतरौंजखान पुलिस का सत्यापन अभियान, 4 बाहरी फेरीवालों पर हुई सख्त कार्रवाई।

भिकियासैंण। थाना भतरौंजखान पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई शुरु की। सत्यापन में फेरी लगा रहे 4 बाहरी लोगों पर सख्त कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों, जनपदों से जनपद में कार्यरत, निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किराएदार, मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में कस्बा भतरौंजखान, कस्बा भौनखाल, बाजार, भिकियासैंण, मोहान क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 72 लोगों का सत्यापन किया गया। चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 4 बाहरी लोगों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। साथ ही लोगों को किराएदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किराएदार, घरेलु नौकर आदि नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *