हल्द्वानी के निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने जहर खाकर दी जान, पुलिस जाँच में जुटी।

हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर अपनी जान दे दी। नर्स की हालत बिगड़ने पर उसके नजदीकी रिश्तेदारों ने तत्काल उसे डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स स्टॉफ में कार्यरत थी। नर्स ने किन परिस्थितियों में जहर खाया, इसको लेकर पुलिस जाँच में जुटी हुई है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा मामले की हर पहलु से जाँच की जा रही है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *