सल्ट पुलिस ने रामगंगा नदी किनारे क्रोकोडाइल पॉइंट को किया चिन्हित।

भिकियासैंण। सल्ट पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से रामगंगा नदी के किनारे क्रोकोडाइल पॉइंट को चिन्हित कर चेतावनी बोर्ड लगाए है। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा क्रोकोडाइल प्वाइंटो को चिन्हित कर चेतावनी बोर्ड लगाए गए। थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रामगंगा नदी के क्रोकोडाइल प्वाइंट व गहरे और तेज बहाव वाले स्थानों को चिन्हित कर ऐसे जोखिमपूर्ण स्थानों पर जनमानस को स्नान करने से रोकने के लिए चेतावनी बोर्डों को स्थापित किया गया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *