थानाध्यक्ष भतरौंजखान ने होमगार्ड जवानों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
भिकियासैंण। थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार द्वारा थाने पर नियुक्त होमगार्ड के जवानों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा बताया गया कि ड्यूटी के दौरान जनता से शालीनतापूर्वक व्यवहार करेंगे, किसी भी प्रकार की अपराध की सूचना थाने पर देंगे तथा कर्तव्यों का निर्वहन मेहनत और लगन के साथ करेंगे, ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। साथ ही वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



