राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल में धूमधाम से मनाया गया बाल मेला।

भिकियासैंण। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल में बाल मेला धूमधाम से मनाया गया। बाल मेले में गणित, अंग्रेजी, हिंदी और पर्यावरण अध्ययन से संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री का अध्यापकों और बच्चों द्वारा प्रदर्शन किया गया। बाल मेले में बच्चों के द्वारा दुकान भी लगाई गई। इसके साथ ही बाल मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए आयोजित किए गए फनी गेम्स और फैशन शो रहा। बच्चों और अभिभावकों द्वारा इसका पूरा आनंद उठाया गया।

प्रधानाध्यापक नागेन्द्र चौहान ने बताया कि यहां बाल मेला खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह और डायट प्रवक्ता डॉक्टर हेमचंद जोशी के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन में हुआ है। बाल मेले में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अध्यापक व बच्चे भी शामिल रहे। उनका कहना था कि इस प्रकार के बाल मेले से बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होता है। ग्राम प्रधान हेमा देवी ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। इस मौके पर दीपक रावत प्रेम सिंह, किरण सती, किशोरी लाल, सुदर्शन सिंह, राधेश्याम भूपेंद्र कुमार, सुनील मनराल, कुमुद जोशी, विकास कुमार, मीनाक्षी, पूजा, सीमा, रुपा, कमला, चंद्रा देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *