जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर दिया है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।
हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बागेश्वर जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक शिकायत कर्ता की सूचना के आधार पर की गई, उसने बताया कि अधिकारी ने एक सेवा संबंधी कार्य के बदले में रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।



