न्याय पंचायत नौला में अहिल्याबाई होलकर की मनाई गई 300वीं जन्म शताब्दी।

भिकियासैंण। देश भर में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया है। इसी क्रम में मंडल भाजपा द्वारा यहाँ नौला पंचायत भवन में भी धूमधाम से उनकी जन्म शताब्दी मनाई गई, और उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनको युग प्रेरक महिला बताया। मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में महान महिला शासक, समाज सुधारक तथा धर्मनिष्ठ प्रशासक अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर आगंतुकों द्वारा पुष्पार्पण करके उनके कृतित्व पर चर्चा की गई।

वक्ताओं में शंकर फुलारा ने बताया भारतीय सांस्कृतिक गौरव के व्यक्तित्वों, मान बिन्दुओं को षड्यंत्र के तहत दबाया गया, उन्होंने अहिल्याबाई के आदर्शो, कार्यों तथा लोक कल्याणकारी प्रयासों को महिला सशक्तिकरण से जोड़कर आज की पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। कहा, उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि सेवा, समर्पण तथा नारी शक्ति की पहचान है, जो पौराणिक भारत से चली आ रही है।

मुख्य वक्ता भाजपा की निवर्तमान जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, अहिल्याबाई को उनके व्यक्तित्व के कारण पुण्यश्लोक बोला जाता है, वह न केवल एक सक्षम तथा न्यायप्रिय शासक थी, बल्कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा वे केवल इंदौर राज्य की महारानी नहीं थी, उनके बनवाए गए मंदिर, धर्मशालाएं तथा जनकल्याण के कार्य पूरे देश में हैं और इन की गवाही देते हैं। उन्होंने विधवा होने के बावजूद जिस प्रकार से शासन चलाया, वह इतिहास में दुर्लभ उदाहरण है।

अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम रावत ने की और संचालन दिनेश चन्द्र बिष्ट ने किया। इन्होंने कहा अहिल्याबाई का व्यक्तित्व त्याग, परोपकार तथा धर्म के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने महिला नेतृत्व की एक अद्वितीय मिसाल पेश की, जिसे आने वाली पीढ़ियों को जानना तथा समझना आवश्यक है। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना तथा उन्हें, नारी नेतृत्व की ऐतिहासिक मिसालों से प्रेरित करना था। इस अवसर पर ग्राम प्रधन रजनी देवी, बसेड़ी सरपंच भगवती देवी, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष राधा देवी, दीवान सिंह रावत, इन्दर सिंह बिष्ट, मुन्नी देवी, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप लखचौरा, जीत सिंह, नीतू बिष्ट, शांति देवी, गंगा देवी आदि महिला पुरुष उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!