कस्बा डोटियाल में लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा रहे 3 युवकों को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण। कस्बा डोटियाल में 3 युवकों के उत्पात मचाए जाने पर उन्हें सल्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। क्षेत्र सल्ट से सूचना मिली कि कस्बा डोटियाल में सार्वजनिक स्थान पर तीन व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा रहे है, जिस सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। तीनों व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे, जिस पर तीनों व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त –
राजेंद्र सिंह मेहता निवासी ग्राम घटबगड़ कूला कोट कोशाझाली थाना सल्ट, ललित मोहन सिंह निवासी ग्राम सिमलीहित थाना सल्ट, कपिल शर्मा निवासी विरलगांव मल्ला सल्ट है।

पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. लखविंदर सिंह
2- हेड कानि. संजू कुमार
3- हेड कानि. अरविंद सिंह
4- कानि. रविंद्र कंबोज
5- कानि. नरेंद्र सिंह
6- कानि. हेमंत मनराल शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *