श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने अपने आवास सिरमोली में किया उपाध्यक्ष जलागम बोर्ड शंकर कोरंगा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत।

भिकियासैंण। उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम बोर्ड शंकर कोरंगा दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार का अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत द्वारा अपने आवास ग्राम सिरमोली में भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनके ग्राम सिरमोली एवं हऊली में जलागम द्वारा चलाई जा रही कार्ययोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में चल रही कार्ययोजनाओं का उच्चस्तरीय गुणवत्ता पूर्ण एवं गति देने को कहा गया। निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश पंत, पूर्व प्रधान सिरमोली गिरीश पाण्डेय, प्रधान देवेश खुल्बे, पुष्कर कुमार, मोहिनी देवी, नन्दी देवी, रितु नैलवाल, लक्ष्मी, भावना आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *