हत्याकांड – अपना ही खून बना जान का दुश्मन, झगड़ालू है माँ का हत्यारोपी बेटा आनन्द।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील के भिकियासैंण में एक माँ के लिए उसका खून ही कातिल बन गया। कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग माँ को मार डालने की घटना से पूरा गाँव स्तब्ध है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी झगड़ालू किस्म का था। उसके पत्नी-बच्चे भी उससे अलग रहते हैं। वृद्धा गावली देवी नैलवालपाली के कनगढ़ी तोक में अकेले रहती थी, जबकि उनका बड़ा बेटा आनंद राम थोड़ी दूरी पर अलग घर में अकेला रहता है। छोटा बेटा गोपाल राम अपने परिवार के साथ कुछ दूर दूसरे तोक में निवास करता है।

आखिर किस बात पर गुस्साकर आनंद राम ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी माँ की हत्या कर दी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। हत्यारोपी आनंद राम की पत्नी और तीन बच्चे उससे दूर चंडीगढ़ रहते हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त वारदात हुई, उस वक्त आस-पास कोई भी नहीं था। वृद्धा का शव करीब 24 घंटे घर में ही पड़ा रहा। बृहस्पतिवार को मामला खुला तो पूरे गाँव में सनसनी फैल गई। मुखबिर की सूचना पर राजस्व विभाग भिकियासैंण ने तत्परता से घटना स्थल कनगढ़ी में जाकर शव को अपने कब्जे मे लेकर विधिवत कार्यवाही शुरु कर दी व हत्पारोपी को गिरफ्तार कर दिया गया।

वहीं इसी क्रम में कानूनगो हरकिशन ने बताया कि आज शुक्रवार को मृतक गावली देवी का पोस्टमार्टम रानीखेत कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं उन्होंने बताया कि हत्यारोपी आनंद राम को अल्मोड़ा कोर्ट में पेशकर अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *