सीओ रानीखेत ने थाना देघाट का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

भिकियासैंण। सीओ रानीखेत विमल प्रसाद द्वारा आज शनिवार को थाना देघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया।

कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों का अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए हैं। थाने में आने वाले आगन्तुकों के साथ शालीनता का व्यवहार कर उनकी समस्याओं को भली-भांति सुना जाएं। बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए लड़ाई-झगड़ा, आपसी विवाद की सूचनाओं पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।

विवेचकों द्वारा पुलिस व राजस्व पुलिस क्षेत्र की सम्पादित की जा रही लम्बित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्यवाही, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्रों की जांच, पंचायतनामा जांच, माननीय न्यायालय के आदेशों की तामीली व पुलिस कार्यालय से प्राप्त होने वाले समस्त अहकामातों की जांचों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत द्वारा सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों व मा. न्यायालय के आदेशों का शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *