राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय चौनलिया का दल रानीबाग को हुआ रवाना।
भिकियासैंण। राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय चौनलिया का एनसीसी का 15 सदस्यों का दल आर्मी ट्रेनिंग कैंप रानीबाग के लिए रवाना हो गया है। दस दिवसीय कैंप में कैडेट अनुशासन, ड्रिल, हथियार चलाने एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रशिक्षण लेंगे। दल को प्राचार्य डॉ. खीला बहुगुणा ने रवाना किया। इस अवसर पर पूरन पंत, ललित, चंपा, हरीश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल





