राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व उपनिरीक्षकों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार।

भिकियासैंण। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने आज दूसरे दिन बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया। वक्ताओं ने कहा कि राजस्व पुलिस का कार्य नियमित पुलिस को देने और अंश निर्धारण खतौनी को तैयार करने के लिए लैपटॉप, इंटरनेट के लिए डाटा पैक देने की मांग की। इधर पटवारियों के दो दिन का कार्य बहिष्कार किए जाने पर जाति, स्थाई समेत अन्य प्रमाण पत्र बनाने, भूमि सर्वे, सीमांकन का काम प्रभावित रहा। आज बुधवार को कार्य बहिष्कार तहसील मुख्यालय परिसर मे धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरकिशन, राजस्व उपनिरीक्षक संघ अध्यक्ष संजय कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश देवतुल्ला, महेश प्रशाद, सचिन कुमार, विनय भट्ट, वीरेन्द्र मेहरा, प्रियम पंवार, निखिल त्यागी, नवीन चन्द्र, पंकज बिष्ट, जमुना राणा, जगमोहन शाह, विजय मेहरा, अनुसेवक जय सिंह, पूरन चन्द्र, बालम सिंह आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *