नगर पंचायत सहित आस – पास के क्षेत्रों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस – पास के क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां नगर पंचायत भिकियासैंण के वार्ड 2 में नारी शक्ति की महिला दल द्वारा वृक्षारोपण किया गया और रास्तों व नालियों की सफाई की गई। अभिमान में महिला मंगल दल की अध्यक्षा रीना सतपोला और कोषाध्यक्ष ललित बिष्ट, सदस्य मीना देवी, किरन देवी, निर्मला देवी, गंगा देवी, राधा, राधिका, प्रभा, सीता देवी, खिमुली देवी, रेखा देवी, सीता देवी, लक्ष्मी बिष्ट आदि महिला – पुरुषों ने जमकर भागीदारी कर इस अभियान को सफल बनाया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *