पूर्व सैनिकों ने ऑपरेशन की सफलता पर निकाली तिरंगा रैली।

भिकियासैंण। पूर्व सैनिक संगठन ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बाजार में तिरंगा रैली निकाली। साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन किया। वक्ताओं ने सेना के अद्वितीय पराक्रम और साहस की प्रशंसा की। गुरुवार को पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगे झंडे के साथ गगास पुल से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा बाजार होते हुए ब्लॉक परिसर तक पहुंची। ब्लॉक सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विजय मनराल ने पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना के आद्वितीय पराक्रम व साहस की प्रशंसा की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं को भी सुना। साथ ही साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। यहां संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी, कर्नल गोपाल सिंह बंगारी, राजे सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह, हिम्मत सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह, संतोष लखचौरा, खुशाल सिंह नेगी, पृथ्वीपाल, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, नाथू सिंह, पुष्पा देवी, मंजू कड़ाकोटी आदि रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *