डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और स्वीप के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत महाविद्यालय परिसर में छायादार और फलदार वृक्ष लगाए गए एवं देखभाल हेतु शपथ पत्र भरवाए गए।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने व पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने मतदान की अनिवार्यता के विषय में बताते हुए कहा कि जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, उसी प्रकार मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट देना भी आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉफ एवं स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान भी किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे की अध्यक्षता में एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार द्वारा संयुक्त रुप से संचालित किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, स्वयंसेवी एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *