राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान मे विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में एनएसएस व रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर एवं निकटतम क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्याक, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रभारी डॉ. अलका कोली एवं यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. पूनम सहित डॉ. अजय कुमार सक्सेना, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. केतकी तारा, ललित मोहन, सुनील कुमार, गिरीश चंद्र, रोहित रावत, जगदीश, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *