आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय बासोट में विश्व पर्यावरण दिवस के साथ आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

भिकियासैंण। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में वृहद वृक्षारोपण व वृक्षों के वितरण के साथ विश्व पर्यावरण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माॅं की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि आनंद सिंह बिष्ट प्रबन्धक तत्वा हिल्स, विशिष्ट अतिथि दीपक करगेती, डॉ. प्रभात कुमार, मोहन चन्द्र गड़ाकोटी, गोपाल रावत गीतकार, नन्दकिशोर उप्रेती, ज्योतिष उप्रेती, कुबेर सिंह बिष्ट, बृजमोहन गोस्वामी, भावना देवी (एसएमसी अध्यक्ष), संकुल समन्वयक बासोट ठाकुरपाल सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर गिरी, देवकी देवी का विद्यालय परिवार ने बैज अलंकरण कर स्वागत किया। स्वागत गीत जानवी, हर्षिता, सौम्या, दीपक देशवाल, अनमोल उप्रेती, निर्मला, प्रिन्स, विद्या, कामना उप्रेती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीतकार गोपाल रावत की लिखी सरस्वती वंदना का गायन संगीत के साथ किया गया। ढोलक पर मोहन चन्द्र गड़ाकोटी द्वारा संगत दी गई। कामना, तनु, सौम्या, हर्षिता व निशा द्वारा मॉं सरस्वती की वंदना करने के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया।

आनंद सिंह बिष्ट, बृजमोहन दीपक करगेती, तेजपाल सिंह नेगी, भावना देवी, नन्दकिशोर उप्रेती, दयाशंकर गिरी, ठाकुरपाल सिंह, रामदत्त उप्रेती, कृपाल सिंह शीला द्वारा विद्यालय परिसर में काफल, आम, पद्म, अमरुद, नींबू के वृक्षों का रोपण किया गया। तत्पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य वक्ता डॉ. प्रभात कुमार द्वारा वृक्षों की जीवों के लिए उपयोगिता व तत्वा हिल्स रिजाॅर्ट तराड़ी (सल्ट) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों को साझा किया।

कार्यक्रम में गोपाल रावत ने वृक्षों के महत्व पर एक सुंदर स्वरचित गीत संगीत के साथ प्रस्तुत किया। दिव्या ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण दिया। इसके उपरांत विशिष्ट अतिथि दीपक करगेती द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर सफल कार्यक्रम व विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किए की सराहना की गई। उनके सहयोग से विभिन्न प्रजाति काफल, तेजपत्ता व बांज के दस पेड़ उपलब्ध हुए व उनके द्वारा विद्यालय परिसर में स्वयं भी वृक्षारोपण किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस को सफल बनाने में वन विभाग ताड़ीखेत क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार तिवारी, तत्वा हिल्स रिजाॅर्ट तराड़ी, रा.आ.प्रा.वि. बासोट विद्यालय परिवार, भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा का सराहनीय सहयोग मिला है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण पर केन्द्रित निबंध प्रतियोगिता में निर्मला कक्षा 11 रा.इ.का. बासोट द्वारा प्रथम व अनमोल उप्रेती द्वारा द्वितीय व जानवी डंगवाल, कक्षा 6, रा.बा.उ.मा.वि. बासोट द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

वृक्षों की हमारे जीवन में उपयोगिता विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में निर्मला प्रथम, अनमोल उप्रेती द्वारा द्वितीय व जानवी डंगवाल द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। वृक्षारोपण सन्दर्भित चित्रकला प्रतियोगिता में गरिमा, कक्षा 7 खालसा माॅडल स्कूल रामनगर द्वारा प्रथम, उदिती कक्षा 9 रा.बा.उ.मा.वि. बासोट द्वारा द्वितीय, नंदिनी वर्मा कक्षा 8 आरसीएम पब्लिक स्कूल बासोट द्वारा तृतीय, गणेश नेगी रा.इ.का. बासोट द्वारा चतुर्थ व भाविका नेगी कक्षा 6 गार्डन वैली पब्लिक स्कूल रामनगर द्वारा पंचम स्थान प्राप्त किया गया। इन समस्त प्रतियोगिताओं में सभी स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अतिथि आनंद सिंह बिष्ट, दयाशंकर गिरी, डॉ. प्रभात कुमार, दीपक करगेती व नन्दकिशोर उप्रेती द्वारा सम्मानित किया गया।

अतिथि भावना देवी व ज्योतिष उप्रेती द्वारा अपने पर्यावरण को अच्छा बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ वृक्षों के संरक्षण किए जाने का भी बच्चों से निवेदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर गिरी द्वारा वृक्षों को लगाए जाने की सिर्फ फोटो न खींचकर, वृक्षों का वास्तविक रोपण व उनके संरक्षण को अहम बताया। संकुल समन्वयक बासोट ठाकुरपाल सिंह व रा.आ.प्रा.वि. बासोट के संरक्षक नन्दकिशोर उप्रेती द्वारा वृक्षों की हमारे लिए उपयोगिता पर अपनी बात बच्चों के बीच साझा की गई। विश्व पर्यावरण दिवस पर छड़ कठपुतली के माध्यम से आरुष, मोहित भंड़ारी, याशिका, तनु, कामना, पल्लवी उप्रेती, सौम्या रावत, भगीरथ प्रकाश द्वारा “गौरा देवी” के वृक्षों के संरक्षण से संदर्भित “चिपकों आन्दोलन” पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन उप्रेती, दिपांशु चौनाल, नंदिनी वर्मा, खुशी, नितिन, दीपिका, मानसी, डौली, पूजा, चेतना, आदि कुमार, हिमानी, दिपांशी, प्रिन्स नेगी, मयंक उप्रेती, प्रिन्स उप्रेती आदि का सक्रिय सहयोग रहा। विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंनद सिंह बिष्ट द्वारा इस आयोजन की सराहना के साथ सभी से अपने पर्यावरण को साफ, स्वच्छ बनाए रखने व इस बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर अपनी धरती को हरा-भरा बनाने का निवेदन किया। तत्वा हिल्स रिजाॅर्ट तराड़ी के द्वारा 250 से अधिक विभिन्न प्रजातियों पद्म, तुन, बिथुन, अंजीर, आम, अमरुद, मेहल, पीपल, बांज, शहतूत, नींबू आदि के वृक्ष उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक फकीर सिंह, कमल सिंह डढ़ेरी, दिनेश सिंह, भावना नेगी, पूजा देवी, मुन्नी देवी, हिमा देवी, बीना नेगी, सन्तोषी देवी, कमला देवी, राधा देवी, सन्तोषी देवी, पुष्पा देवी, ज्योति देवी आदि उपस्थित रहे‌। अन्त में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला ने सभी आगन्तुकों व क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *