सल्ट पुलिस ने इंडिगो कार से 2 लाख का गांजा पकड़ किया चालक को गिरफ्तार।

घरेलू सामान का बहाना बना कर पुलिस को कर रहा था गुमराह।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस ने बड़ी सतर्कता से इंडिगो कार से तस्करी कर रहा चालक लगभग 2 लाख के गांजे के साथ आज शनिवार को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में आज शनिवार को तड़के सल्ट पुलिस टीम द्वारा मरचूला चैक पोस्ट पर रामनगर की ओर जा रही इंडिगो कार संख्या UK01A5977 चैक किया गया, जिसमें चालक से कार की पिछली सीट पर रखे प्लास्टिक के कट्टे रखे सामान के बारे में पूछा तो घरेलू सामान है, कहने लगा। शक होने पर चैक किया तो कट्टे में 7.675 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। तत्पश्चात थाना सल्ट में FIR NO. 12/25 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई और वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त गांजे को थलीसैंण से रामनगर ले जा रहा था। गांजा किससे खरीद कर ला रहे थे उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं।

अभियुक्त का नाम –
अनिल कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र कृपाल सिह निवासी ग्राम भैचिलिम (झाले) पो. तकुलसारी थाना थलीसैंण जिला पौड़ी है।

अवैध गांजे की कीमत –
लगभग 1,91,875 रुपये है।

थाना सल्ट पुलिस टीम में –
1- अपर उप.नि. लोमेश कुमार
2- हेड कानि. दीपक कुमार
3- हेड कानि. चन्द्रपाल सिंह
4- कानि. नरेन्द्र सिंह रौतेला शामिल है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *