शहीद बलवंत सिंह मेहरा मोटर मार्ग की दुर्दशा पर जताई चिंता, पी. सी. गोरखा के नेतृत्व में कुमाऊं आयुक्त व डीएम को सौंपा ज्ञापन।
नैनीताल। लगातार क्षेत्र में बड़ी-बड़ी दुर्घटना का कारण बन रही शहीद बलवंत सिंह मेहरा मोटर मार्ग को लेकर पूर्व राज्य दर्जा मंत्री पी. सी. गोरखा के नेतृत्व में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने प्रकरण को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया और कहा शासन में मामले को गंभीरता पूर्वक लिया जाएगा।

शिष्ट मण्डल ने जिलाधिकारी से वार्ता में शहीद बलवंत सिंह मेहरा मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त सड़क पर खनन न्यास निधि से डामरीकरण व सीसी निर्माण कराने की माँग उठाई है। जिला अधिकारी ने खनन न्यास निधि को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेशित कर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान पी. सी. गोरखा, प्रधान भुवन मेहरा, खुशाल हाल्सी, राजेंद्र सिंह मेहरा, पूर्व प्रधान बची राम, प्रेम सागर, बची राम, कैलाश आर्या, पूर्व प्रधान थुवा ब्लॉक ए. लाल, मौ. ताहिर, सन्जू बोहरा, प्रधान कोरड़ देवेन्द्र फर्त्याल आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






