रामनगर में दिन दहाड़े युवक पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कंप।

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में दिनदहाड़े एक युवक पर गैस गोदाम रोड के समीप मोहल्ला ऊंटपड़ाव में पर एक बाइक सवार युवक को करीब 6 बाइकों से 17 से 18 अज्ञात लोगों ने घेर कर उस पर गोली चला दी, जिसमें यह युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी जुटानी शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी मुकुल आर्य 22 वर्ष शनिवार शाम बाइक से गैस गोदाम रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रुककर दुकान में सामान खरीद रहा था, कि करीब 6 बाइकों पर 17 से 18 अज्ञात युवक आए और उन्होंने मुकुल को घेर कर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और उस पर गोली चला दी। गोली मुकुल के उल्टे हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया।

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दिनदहाड़े घटित घटना के बाद इलाके में जहां एक और हड़कंप मचा है। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि इस मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें रवाना कर दिया गया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *