माँ मानिला देवी मंदिर में दुर्गा महोत्सव हुआ आयोजित।

भिकियासैंण। विकासखंड सल्ट अंतर्गत स्थित शक्ति स्वरुपा माँ मानिला देवी मंदिर में विकास समिति रणकुना द्वारा भव्य दुर्गा महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना प्रतिनिधि सल्ट व भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवीदत्त शर्मा ने करते हुए समिति के पहल की प्रशंशा की। दुर्गा महोत्सव में लोकगीतों व झाकियों की धूम रही।

माँ मानिला म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने माँ का गुणगान व सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महोत्सव में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान रमेश बाबू गोस्वामी की मनमोहक गीतों के प्रस्तुतीकरण ने समा बांधा। उन्होंने जय मैया दुर्गा भवानी गाकर माता की शक्ति व महिमा का सुंदर बखान किया। इस दौरान नंदा सुनंदा, शिव पार्वती आदि झाकियां भी आकर्षण रही। साथ ही प्राइम हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों ने लाभ उठाया।

कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संचालन वीएसआर स्वंयसेवी संस्था के अध्यक्ष नरेश बोरा ने करते हुए समिति द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए सहयोग हेतु क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।

इस दौरान संरक्षक प्रहलाद बोरा, महासचिव यशपाल बोरा, उपाध्यक्ष हेमा मेहता, सचिव सोनू मनराल, गायक किशोर जोशी, दुर्गा सिंह मनराल, अर्जुन सिंह मनराल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती तिवारी, धर्म सिंह, राजेश तिवारी सहित भारी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!