एक महिला पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर रुप से हुई जख्मी।

भिकियासैंण। गुलदारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में ही गुलदार की चहल कदमी तथा हमलों से ग्रामीणों में दशहत का माहौल होना स्वाभाविक है। तहसील भिकियासैण अंतर्गत नैकणा ग्राम पंचायत के अदगोली गाँव में गुलदार ने घर के आँगन में बैठी महिला पर हमला कर दिया। परिजनों के हो हल्ला करने के बाद गुलदार भाग गया तथा किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई है। सामाजिक कार्यकर्ता रमाशंकर पटवाल ने बताया है कि गुलदार ने पुष्पा देवी पत्नी जगदीश सिंह पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया तथा उसके पैर में गहरे घाव कर दिए। परिजन महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मासी ले गए। ग्रामीणों में गुलदार के हमले के बाद भय बना है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को शीघ्र कैद करने की मांग की है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *