इतिहास विभाग के तत्वावधान में छात्रों में कौशल विकास और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुकता के दृष्टिगत डॉक्यूमेंट्री का निर्माण।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में इतिहास विभाग के तत्वावधान में कौशल विकास और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुकता के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं द्वारा “साइबर सुरक्षा” विषय पर एक डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश दिया गया।

उक्त डॉक्यूमेंट्री के निर्माण में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं मे अदिति शर्मा, गीता, हर्षिता पांडे, रश्मि भंडारी, दीपा नैलवाल, मोहित धौलाखंडी, दीपक रावत, प्रतीक कांडपाल, हर्षिता, मोनिका रावत, गौरव भंडारी, सुमित बिष्ट, खुशी शर्मा, योगेश बिष्ट आदि ने भूमिका निभाई। डॉक्यूमेंट्री महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशन में इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी के मार्गदर्शन में बनाई गई।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *