कैंचीधाम स्थापना दिवस के पहले से प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए विशेष पार्किंग सुविधा।

नैनीताल। 15 जून को बाबा नीम करौली महाराज के श्री कैंचीधाम में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को लेकर नैनीताल जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और संभावित यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने विशेष पार्किंग व्यवस्था लागू कर दी है। इस बार करीब 15 से अधिक पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है, जिससे हर दिशा से आने वाले भक्तों को पास में ही पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सके।

उपजिलाधिकारी कैंचीधाम तुषार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्किंग स्थलों का चयन इस तरह किया गया है कि यातायात सुचारु रहे और श्रद्धालुओं को जाम की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर (07302532213 और 05942-245543) भी जारी किए गए हैं, जिन पर श्रद्धालु किसी भी समय संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *