अहमदाबाद से उड़ान भरते हुए एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, 242 के करीब लोग थे सवार।

अहमदाबाद। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते हुए एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इस विमान में 242 के करीब लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, क्रैश से पहले जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त विमान में करीब 242 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

विमान हादसे को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ गई है, जिसमें सबसे डीजीसीए की ओर से विमान हादसे के बाद विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान B787 जो कि अहमदाबाद से गैटविक (AI-171) जा रहा था, टेकऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश कर गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल हैं।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *