दुर्गम क्षेत्र नागचूला सहित कई जगह अखंड भारतवर्ष फाउंडेशन दे रहा है कम्प्यूटर प्रशिक्षण।

भिकियासैंण। अखंड भारतवर्ष फाउंडेशन देघाट द्वारा संचालित जिला कई अल्मोड़ा के दुर्गम क्षेत्र में स्थिति बीएवी इंटरनेशनल स्कूल, नागचूलाखाल में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बेसिक कंप्यूटर कोर्स और कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट के साथ-साथ स्टूडेंट को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लासेस भी दी जा रही है।

यहां तीन जिलों अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए निपुण बनाना है। संस्था के हरीश बोरा ने बताया कि 2016 से हर वर्ष उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग दुर्गम क्षेत्रों में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले संस्था देघाट, स्याल्दे, भिकियासैंण, द्वाराहाट, श्रीनगर, रुड़की, चौखुटिया, बूंगीधार, गैरसैंण आदि क्षेत्रों में परीक्षण कर चुकी है। विद्यार्थियों का कोर्स पूर्ण होने पर संस्था की बी कंसल्टेंसी फॉर्म युवाओं को रोजगार देती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को त्रिलोक रावत, दीक्षा एवं रजनी ट्रेनिंग दे रहे हैं।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *