हर्षिता का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हुआ चयन।
भिकियासैंण। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में अध्ययनरत छात्रा हर्षिता का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के लिए हो गया है। हर्षिता के चयन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी, शिक्षक कृपाल सिंह शीला, समस्त स्टॉफ व अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं हर्षिता के चयन होने पर विद्यालय में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हर्षिता के पिता दयाल सिंह भण्डारी द्वारा हर्षिता की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया गया। हर्षिता के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर समस्त गुरुजनों व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता, मोहन चन्द्र गड़ाकोटी, देवन्ती आदि ने हर्ष व्यक्त कर उसके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल





