ग्राम सभा सोली से नामांकन में पहुंचे ग्राम प्रहरी की ह्रदय गति रुकने से हुई मौत।
भिकियासैंण। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भिकियासैंण में ग्राम पंचायत सोली से प्रधान पद हेतु अपनी भाई की पत्नी रेनू देवी पत्नी दिनेश चंद्र के नामांकन पत्र आज शुक्रवार को भरने आए थे कि अचानक गोविन्द प्रसाद उम्र 52 वर्ष विकासखंड परिसर में लगभग 1 बजे नीचे गिर गए। विकासखंड के राजकीय वाहन से तुरंत उन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मालूम हों कि मृतक गोविन्द प्रसाद ग्राम सोली में ग्राम प्रहरी पद पर नियुक्त थे। इस दर्दनाक हादसे से पूरा गाँव स्तब्ध है। मृतक का कल शनिवार को रामगंगा त्रिवेणी शमशान घाट में अन्तिम संस्कार किया जाएगा। वहीं तहसील भिकियासैंण के ग्राम प्रहरियों ने भी दु:ख व्यक्त किया है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल





