“एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के तहत किया गया पौधारोपण।

भिकियासैंण। वन पंचायत सल्ट में वन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें “एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान” के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। महोत्सव में लोगों को पर्यावरण सरंक्षण आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलाधर शर्मा द्वारा की गई। लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं उनकी सुरक्षा की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकार सल्ट बची सिंह बजेठ, उमेश चंद्र पांडे, भूपेंद्र जोशी, देवी दत्त, पुरनचंद, अंबा देवी, बीना देवी, नंदी देवी, कमला देवी, वन सरपंच रामदत्त आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *