नामांकन पत्रों की जांच, 56 नामांकन पत्र हुए निरस्त।

भिकियासैंण। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन पत्रों की जांच सोमवार से शुरु हो गई थी। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच समाप्त हुई, जिसमें से कुल नामांकन 553 जिसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। ब्लॉक भिकियासैंण में ग्राम प्रधान के 209 प्रत्याशियों के आवेदन सही पाए गए। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 85 प्रत्याशियों के सही पाए गए। सदस्य ग्राम पंचायत में 203 प्रत्याशियों के आवेदन सही पाए गए। कुल 497 आवेदन सही पाए गए व 56 आवेदन पत्र जांच के अपरांत निरस्त कर दिए गए।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *