त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन – 2025 संबंधी सूचना जारी।

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की प्रक्रिया दिनाँक 2 जुलाई 2025 से शुरु होकर 5 जुलाई 2025 तक चली। इस अवधि में जनपद में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत पदों हेतु कुल 6902 नामांकन पत्र प्राप्त हुए जिनका विस्तृत विवरण इस प्रकार है –

जिसमें सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु कुल 2541 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 448 नामांकन पत्रों को जांच में निरस्त किया गया। वैध पाए गए नामांकन पत्रों की संख्या 2093 रही।

प्रधान ग्राम पंचायत पद हेतु 2827 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 53 निरस्त हुए और 2774 वैध नामांकन पत्र पाए गए।

सदस्य क्षेत्र पंचायत पद हेतु कुल 1329 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 54 पत्र निरस्त हुए तथा 1275 पत्र वैध पाए गए।

सदस्य जिला पंचायत पद हेतु कुल 205 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कोई भी निरस्त नहीं हुआ और सभी 205 नामांकन पत्र वैध पाए गए।

कुल अवैध पाए गए नामांकन प्रपत्रों की संख्या 555 रही।

नामांकन वापसी की पहली तिथि यानी गुरुवार कुल 93 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं जिनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 6, प्रधान ग्राम पंचायत के 51, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 30 तथा सदस्य जिला पंचायत के 6 नामांकन शामिल हैं।

जनपद अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में पदों की संख्या निम्नानुसार है।
सदस्य ग्राम पंचायत – 8242
प्रधान ग्राम पंचायत – 1160
सदस्य क्षेत्र पंचायत – 391
सदस्य जिला पंचायत – 45 शामिल है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *