17 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र किए वापस।
भिकियासैंण। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भिकियासैंण विकासखंड से 17 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं पाली-थौली से सुंदर सिंह और दीप चंद पपनै व बासोट से सुषमा और हरीश चंद्र व गुजरगढ़ी से हिमानी नैनवाल, सिनौड़ा से नरेश चन्द्र व भट्टी से खष्टी पुरोहित व कोटियाग से करन और अमर सिंह व नौला से आशा देवी व विनोली से रोहित सिंह और ललित सिंह व रिखाड़ से नीलम व गैरगांव से विनोद कुमार सहित 17 लोगों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल















