त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां रात में नहीं करेंगी मूवमेंट, जरुरत पड़ने पर होगी यह व्यवस्था।

देहरादून। उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। इसी बीच जरुरी खबर सामने आई है।

बारिश के दृष्टिगत चल रही तैयारियां –
रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष सभी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे, जिसमें बारिश बाधक न बने, इसके लिए तैयारी चल रही है। इसके लिए तय किया गया है कि पोलिंग पार्टियां रात में मूवमेंट नहीं करेंगी। इसके अलावा आपदा की स्थिति में दोनों मंडलों में मदद के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही जरुरत पड़ने पर पिथौरागढ़ और सहस्रधारा (देहरादून) में एक-एक हेलीकॉप्टर भी मुस्तैद रहेंगे। इनके उपयोग के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का सहयोग लिया जाएगा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *