भिकियासैंण पंचायत चुनाव: माँ-पुत्री की साथ चुनावी मैदान में एंट्री, नामांकन कर मांगा समर्थन।
भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण की पूर्व प्रमुख रही भगवती रिखाड़ी ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य क्षेत्र रिखाड़ से अपना नामांकन पत्र भरा है। वहीं उनकी विवाहिता पुत्री बबीता सती ने भी अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र जालली से प्रधान पद पर नामांकन पत्र भरा है। दोनों ही माँ-पुत्री अपने भाग्य को आजमाने मे लगी है। सुबह से शाम तक अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से वोट मांग रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण भगवती रिखाड़ी का कहना है कि आज लोग समझ गए है कि वोट किसको देना है, अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में विकास किए है। वहीं उनकी पुत्री बबीता सती भी अपने क्षेत्र में जीतोड़ मेहनत कर रही है, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल















