भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव देवालय मन्दिर में श्री लिंग पुराण कथा हुई आरम्भ।

भिकियासैंण। विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी श्रावण माह के आगमन पर पौराणिक देवालय मन्दिर में साप्ताहिक ज्ञान के सापेक्ष श्री लिंग पुराण शुरु हो गई है। कथा के साथ यज्ञोपवित्र संस्कार कार्य क्रम विधि-विधान पूजा-अर्चना व मंत्र उच्चारण के साथ श्री गणेश कथा शुरु हुई। व्यास नन्दा बल्लभ पंत द्वारा श्री शिवलिंग पुराण कथा के माध्यम से श्रावण माह में भगवान शिव की महिमा का महत्व समझाया। साथ में रितिक बंगारी का यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम भी किया गया। मुख्य यजमान हीरा सिंह बंगारी व उनकी धर्मपत्नी किरन देवी द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।

इस मौके पर कैलाश ढौडियाल, राजेन्द्र सिंह बंगारी, प्रताप सिंह डंगवाल, गणेश चन्द्र भिरकनी, खुशाल सिंह बंगाली, बचे सिंह पालीवाल, गणेश चन्द्र भरतोला, भगा देवी ढौडियाल, कलावती पालीवाल, पार्वती देवी भिरकनी, जीवन्ती देवी बंगारी मौजूद रहे। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी द्वारा सभी क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक अनुष्ठान व कथा श्रवण का सहयोग करने का आवाह्न किया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *