स्याल्दे विकासखंड: 14 ग्राम सभाओं में निर्विरोध बने प्रधान, 5 बीडीसी सदस्य भी निर्वाचित।

भिकियासैंण। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्याल्दे विकासखंड की 95 ग्राम सभाओं में कई प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इनमें 14 ग्राम सभाओं में प्रधान पद पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि 36 क्षेत्र पंचायत सदस्य में से पाँच सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य पद में लक्ष्मण गिरी, तनुजा गोस्वामी, गंगा आर्या, जितेंद्र सिंह, मुन्नी देवी और ग्राम प्रधान में अमन सिंह, आशा देवी, पुष्पा देवी, लीला देवी, हेमंत सिंह, अनोप सिंह, नीलम आर्या, हरीश नैनवाल, नीमा, कैलाश पपनोई, रजनी, हरीश चंद्र सिंह, माहेश्वरी देवी, पूजा आदि निर्वाचित हुए है। सभी नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने जनता का आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *