अल्मोड़ा पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने अमेरिका में लहराया देश का परचम।

बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 एथलेटिक्स में जीते 1 स्वर्ण व 5 रजत पदक।

अल्मोड़ा। दिनाँक 27 जून 2025 से 7 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में 70 से अधिक देशों के लगभग 8500 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था, जिसमें जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण व 5 रजत पदक अर्जित कर देश, राज्य और उत्तराखंड पुलिस व जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण व 5 रजत पदक जीतकर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी ममता खाती को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!