राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित।
भिकियासैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में प्रकृति को समर्पित “हरेला पर्व” के अवसर पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ की अध्यक्षता में हुआ। हरेला पर्व 2025 की थीम “हरेला का त्यौहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” और “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत महाविद्यालय के स्वयंसेवियों, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा मानिला महाविद्यालय परिसर व निकटवर्ती क्षेत्रों, मानिला मंदिर परिसर व समीपवर्ती क्षेत्रों व वनों में शहतूत, मेहल, सुरई, बांज, कनेर, गेंदा, गुलदाउदी आदि विभिन्न प्रकार के सदाबहार, फूलदार, छायादार व फलदार वृक्षों व पौधों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण के इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ, जौरासी वन क्षेत्र मानिला अनुभाग की टीम, नई किरण स्वएकीकृत समूह की अध्यक्ष भगवती तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी, रेंजर यूनिट लीडर डॉ. संतोष पंसारी, डॉ. रेखा, डॉ. रविंद्र मिश्रा, डॉ. शैफाली सक्सेना, डॉ. खिला कोरंगा, डॉ. उदय शर्मा, डॉ. खुशबू आर्या, डॉ. नरेश लाल, डॉ. महेश कुमार, डॉ. प्रियंका, डॉ. अंजू निगम आदि प्राध्यापकों के साथ ही भूपाल सिंह, महेश सिंह बंगारी, गंगा देवी, महेंद्र सिंह आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल





















